Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू नागेश्वर शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह मेें शामिल हुए

सांसद बंटी विवेक साहू नागेश्वर शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह मेें शामिल  हुए
राजनीति
21-Aug-26
छिंदवाड़ा

परासिया में मयूरवन गेट वार्ड तेरह के नागेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार से शुरू हुआ। सांसद बंटी विवेक साहू प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मंदिर में तीन दिनों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। नागेष्वर शिव मंदिर का हाल ही में नवनिर्माण किया गया है।

          मंदिर के निर्माण में सांसद बंटी विवेक साहू ने भी सहयोग किया है। इस मंदिर में पहले शिव लिंग स्थापित किया गया था। अब शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राणा प्रतिष्ठा की जा रही है। मंदिर में भगवान भोलेनाथ, शिव परिवार, गणेश जी, कार्तिकेय, पार्वती, नागदेवता, नंदीश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिर मेें पूजा अर्चना भी की।  

          प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन संासद बंटी विवेक साहू के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, बल्लू नागी, आशीष जायसवाल, नरेंद्र विश्वकर्मा प्रमुख रूप से पहंुचे। इस अवसर पर आयोजन समिति सेे पदम सिंह सरस्वार, विजय गौतम, अजय गौतम, कन्हैया गढेवाल, चितरंजन सिंह गौतम, नीरज चौरसिया, विनोद दुबे, उदय सिंह गौतम, बंटी सरस्वार, आशीष दुबे, राजेश दुबे, रितुराज सरस्वार, शरद सोलंकी, कमलेश वैश्य, मुकेश दुबे, भट्ट परिवार आदि उपस्थित रहे।
Share News On