Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष यदुवंशी ने अमरवाड़ा में किया संवाद

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष यदुवंशी ने अमरवाड़ा में किया संवाद
राजनीति
02-Nov-26
विभिन्न मंडलों में हुआ आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी ने अपने दायित्व के निर्वहन के क्रम में अमरवाड़ा विधानसभा का प्रथम प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत अमरवाड़ा मंडल नगर पालिका, सुरलाखापा मंडल पंचायत भवन, हर्रई राजमहल, बटकाखापा बस स्टैंड एवं छिंदी मंडल भाजपा कार्यालय में बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रथम प्रवास के दौरान संगठन की मजबूती, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी एवं उत्तम ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर, जिला मंत्री दीपक नेमा एवं शैलेंद्र पटेल सहित सचिन गोल्डी नेमा, विनोद यदुवंशी, दीप डेहरिया, जय नारायण धुर्वे, हरीश साहू, पवन बंजारा, सतीश साहू, विनोद इंडिया, मुकेश यादव, नवीन जैन, बसंत चौबे, अनीश पटेल, विजय नामदेव एवं बंटी चौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On