Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा किसान मोर्चा ने नियुक्त किए 20 मंडल अध्यक्ष

भाजपा किसान मोर्चा ने नियुक्त किए 20 मंडल अध्यक्ष
राजनीति
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले के 20 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुमोदन के उपरांत नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए छिन्दी सिरनलाल उइके, सिंगोड़ी राजू चंद्रवंशी, अमरवाड़ा ग्रामीण श्याम चंद्रवंशी, सुरलाखापा ऋषि ठाकुर, अमरवाड़ा नगर रघुनाथ बंजारा, बटकाखापा दीपक सूर्यवंशी, हरई रजनीश श्रीवास्तव, शिवपुरी गणेश राय, परासिया नगर मुकेश जोहर, पटपड़ा सुनील यदुवंशी, उमरेठ धनराज पवार, जुन्नारदेव नगर सुनील कुमार पवार, तामिया ईश्वर परतेती, जुन्नारदेव ग्रामीण संतोष साहू, दमुआ नगर रवि यदुवंशी, खमारपानी मूलचंद सोनमेहर, चौरई नगर अशोक शर्मा, चौरई ग्रामीण हरवंश रघुवंशी, बिछुआ हिम्मतराम सोनी एवं कुंडा हरिप्रसाद वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाना, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना संगठन की प्रमुख प्राथमिकता है। जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और जिले में किसान मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।
Share News On