Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पांढुर्णा के खैरी पैका में लगा 45 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 पांढुर्णा के खैरी पैका में लगा 45 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
31-Oct-26
442 मरीजों का परीक्षण वही 16 गंभीर मरीजों को भेजा जिला चिकित्सालय पांढुर्णा 

छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा सरकार आमजनों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से देश के लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। मेरी प्राथमिकताओं में भी स्वास्थ्य शामिल है। पिछले दिनों छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत आयोजित हुए 44 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। उक्त आशय के उदगार पांढुर्णा जिले के भाजपा मंडल सिवनी के ग्राम खैरी पैका में आयोजित 45वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक है। उनकी जयंती पर हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें और प्रत्येक जरूरतमंद को निःशुल्क उपचार का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के माध्यम से दोनों संसदीय क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू ने यहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को उचित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजनों की समस्याएं भी सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कुल के बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने इस शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया। शिविर के दौरान कुल 442 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 251 महिलाओं व बालिकाआंे और 191 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 16 गंभीर मरीजों को पांढुर्णा जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।  

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान, यादोराव ढोबले, मंडल अध्यक्ष रजत गोरे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संजुलता सोमवंशी, सरपंच हीरालाल पराड़कर, अशोक मानपुर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, अलकेश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील रबडे, विष्णु लेंड, अरुण ढोबले, मुकेश ढोबले सहित अन्य ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

Share News On