मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
राजनीति
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक संपदा और विविधताओं के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश ने विकास, सुशासन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। यह दिन हमें प्रदेश के गौरवशाली अतीत का स्मरण करने के साथ ही एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रदेश की उन्नति में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश की प्रगति, खुशहाली और विकास में अपना योगदान दें तथा अपने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।