Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई
राजनीति
31-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भारतवर्ष की आजादी के साथ ही देश के नव निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान देने वाले लौहपुरूष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली राष्ट्रनेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। लौहपुरूष व राष्ट्रनेत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने प्रकाश डाला। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला मुख्यालय सहित दोनों ही जिलों के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस एवं बलिदान दिवस कांग्रेस के द्वारा मनाया गया।

स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री  सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई। राष्ट्रनेत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावनपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर इंदिरा तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत समस्त कांग्रेसजन इंदिरा प्रियदर्शनी मैदान पहुंचे यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये परासिया विधानसभा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल 1947 से 1950 तक देश के उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पद संभाला। स्वतंत्रता के उपरांत उन्होंने 565 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्य के लिए उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके दृढ़ संकल्प, नेतृत्व और देश को एकजुट करने के असाधारण प्रयासों के कारण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें “सरदार” की उपाधि दी थी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने व बैंकों का राष्ट्रीयकरण सन 1966 में भारत में महज 500 बैंक शाखायें थीं। देश का आम आदमी बैंक में पैसा जमा नहीं कर पाता था। बैंकों का लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो इसके लिये इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया, उनका यह फैसला देश के विकास में महत्वपूर्ण रहा। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकों की शाखायें पहुंची है। कांग्रेसक  सरकार में बैंक बनते थे और भाजपा की सरकार में बैंक बिकते हैं यह अंतर समझने की आवश्यकता है। भाजपा सरकार देश को मानसिक, आर्थिक, महंगाई व बेरोजगारी वाली गुलामी की ओर लेकर जा रही है।

आयोजित कार्यक्रम को जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े सहित कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने किया। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share News On