Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परासिया रोड से लेकर पीजी कॉलेज एरिया में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परासिया रोड से लेकर पीजी कॉलेज एरिया में बंद रहेगी बिजली सप्लाई
छिंदवाड़ा
31-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के रख-रखाव कार्य के कारण 01 नवंबर 2026 रविवार को विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, परमानंन्द अस्पताल, 96 क्वार्टर, आईटीआई, फॉरेस्ट कॉलोनी, खान कॉलोनी, शुभम कॉलोनी, आदिवासी म्यूजियम, मधुबन कॉलोनी, एस.पी. बंगला, प्रोफेसर कॉलोनी, सतपुड़ा बिहार, डी.डी. पुरम, कृष्णा लॉन, विद्या भूमि स्कूल, राय बेकरी, शिक्षक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र खजरी आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।

Share News On