सांसद, कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों ने लगाई दौड़
छिंदवाड़ा
31-Oct-26
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा अपडेट
देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे देश, प्रदेश व जिले में ष्रन फॉर यूनिटीष् का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर ष्रन फॉर यूनिटीष् का शुभारम्भ स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड से किया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, डीआईजी राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, एएसपी आशीष खरे, एसडीएम छिंदवाड़ा पुष्पेंद्र निगम, जिला खेल एवं युवा अधिकारी के.के.चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, खेल संघों के पदाधिकारी, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रेमियों ने भी दौड़ में सहभागिता की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों का स्मरण कराते हुए सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने ष्रन फॉर यूनिटीष् को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए यह ष्रन फॉर यूनिटीष् पुलिस लाइन से निकलकर जेल तिराहा, फव्वारा चौक होती हुई वापिस पुलिस लाइन में समाप्त हुई।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती की पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की सभी रियासतों को एक कर श्एक भारत, श्रेष्ठ भारतश् बनाने का कार्य किया है। आज का भारत उनके ही प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भारत को नई पहचान दिखाई। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए ही उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और श्रन फिर यूनिटीश् का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए और उन्हें आगे बढ़ाते हुए भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देने की अपील की।
कलेक्टर श्री नारायन ने सभी को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की शुभकानाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत हैं। सभी विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर पूरे मन से प्रयास करें, सफलता निश्चित मिलेगी।