वार्ड 20 के भाजपा पार्षद खेत के बोरिंग से बांट रहे पानी
छिंदवाड़ा
29-Jun-26
छिंदवाड़ा
नगर निगम की लापरवाही के कारण आज शहर में जल संकट विकराल रूप में खड़ा हो गया है। शहर की आधी आबादी पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में कुछ पार्षद अपने क्षेत्र की जनता के लिए आगे आकर जल संकट से निपट रहे हैं । ऐसे ही वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद अमित माहोरे अपने खेत में लगे बोरिंग से टैंकर भरवाकर वार्डवासियों के घरों तक जल प्रदाय की व्यवस्था बना रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि जल समस्या से निदान दिलाने हेतु लगातार जलप्रदाय किया जा रहा है। इसी प्रकार शहर के अन्य जल स्रोतों को चिन्हित करके उनसे भी आम जन को जल प्रदाय करने की व्यवस्था करने हेतु मंडल पदाधिकारी द्वारा नगर निगम कमिश्नर से चर्चा की जा रही है।
प्राकृतिक आपदा एवं अल्प वर्षा के कारण शहर में जल समस्या की उत्पन्न हुई स्थिति, शीघ्र ही बारिश के पश्चात कन्हरगांव डैम पुनः भरने से निर्वाचित रूप से जलापूर्ति शहर में जारी की जाएगी, तब तक भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनता की सेवा में जल प्रदान करने हेतु अनवरत प्रयासरत है। शहर में अल्प वर्षा और प्राकृतिक आपदा के कारण जारी जल संकट से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा पार्षद पुत्र और पातालेश्वर मंडल भाजपा पदाधिकारी ।