Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा नगर मंडल ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भाजपा नगर मंडल ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
भाजपा राम मंदिर मंडल और गुलाबरा मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन

छिन्दवाड़ा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल और गुलाबरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवाजी चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवनी और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था, जिन्होंने उन्हें धर्म और राष्ट्ररक्षा के संस्कार दिए।
         
वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में करते हुये उन्हें औपचारिक रूप से छत्रपति की उपाधि दी गई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के एक महान योद्धा, रणनीतिकार और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने मुगलों और बीजापुर की आदिलशाही सल्तनत के विरुद्ध संघर्ष कर एक स्वतंत्र हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, मंडल महामंत्री पंकज पाटनी, अंकित तिवारी, उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे, मयूर पटेल, राजदीप साहू, मोहित बुनकर, विकास जामकर, अशोक चौबितकर, बबलू यादव, रवि श्रीवास्तव, ओंकार पटेल, मनीष चौबितकर, पवन हेड़ाऊ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।