रॉयल चौक से हुई बाइक चोरी
क्राइम
23-Dec-25
छिंदवाड़ा
पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए नगर के बीचोबीच रायल चौक से मोटरसाइकल चोरी की घटना सामने आई है। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस चोर को तलाश कर रही है।

शहर के रॉयल चौक क्षेत्र से मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे मोटरसाइकल चोरी की घटना सामने आई है। सुबह-सुबह पड़ रही भारी ठंड का चोर ने फायदा उठाते हुए घर के सामने खड़ी मोटरसाइकल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और फिर उसे चालू कर फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल मालिक प्रमोद गुजर ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था में सेंध लगाते हुए चोरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।