Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस संचालन को मिली स्वीकृति

भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस संचालन को मिली स्वीकृति
छिंदवाड़ा
24-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कोरोना काल से बंद नागपुर और भुसावल के बीच चलने वाली ट्रेन के पुनः संचालन के लिए सांसद के लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि रेलवे ने पुनः संचालन की मंजूरी दे दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन का निवेदन किया गया था, साथ ही लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के तहत 08 अगस्त 2025 को जीरो आवर्स में दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने की मांग उठाई थी। उनके द्वारा नागपुर में आयोजित हुई मंडल स्तरीय बैठकों में भी दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन का प्रस्ताव रखा गया था। 

पिछले दिनों सांसद ने नागपुर में हुई रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में पांढुर्णा के दादाजी भक्तों और निवासियों के द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को लेकर तैयार किए गए गाने को भी रेलवे के अधिकारियों को सुनाया था। जिसके परिणामस्वरूप रेल मंत्री ने 23 नवंबर को पत्र जारी कर भुसावल से खंडवा, इटारसी, बैतूल और पांढुर्ना रेलमार्ग से भुसावल और नागपुर के बीच नई रेलगाड़ी भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। टेªन को स्वीकृति मिलने से खंडवा के साथ-साथ इस मार्ग में यात्रियों को जहा आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेंगी वही विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को भी रेलसेवा का लाभ मिलेगा। 
Share News On