विद्या भूमि में भवानी प्रताप और ज़हरा बनीं स्कूल प्रेसिडेंट
शिक्षा
02-Jul-26
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि
छिंदवाड़ा
विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया गया। चुनाव के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्व संभाले। चुनाव परिणाम में बालक वर्ग से भवानी प्रताप सिंह और बालिका वर्ग से ज़हरा बख्शी को स्कूल प्रेसिडेंट चुना गया। वहीं शुभ सूर्यवंशी एवं माधवी सूर्यवंशी को स्कूल वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी मिली।
विद्यालय में विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से अपने-अपने हाउस कैप्टनों का भी चयन किया। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी समितियों के प्रभारी और अन्य छात्र पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। चुनाव और शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव और प्राचार्य ने नव निर्वाचित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों की भूमिका विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण होती है।
नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय और छात्र हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव एवं तकनीकी निदेशक विशेष यादव ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।