Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अमरनाथ यात्रा दूसरा जत्था रेलमार्ग से रवाना

अमरनाथ यात्रा दूसरा जत्था रेलमार्ग से रवाना
धर्म
02-Jul-26
7जुलाई को करेगें पहलगाम से दर्शन 

छिन्दवाड़ा

हिमालय की 14,500 फिट की कठिन ऊंचाई में स्थित श्री अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए जिले से आज दूसरा 9 सदस्यों का जत्था रवाना हुआ। इस वर्ष शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा जिले से लगभग 600  अमरनाथ यात्रिओ का पंजीयन आनलाइन एवं बैंक के माध्यम से कराया गया। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रेलमार्ग से भूषण बेले, आदित्य गुप्ता, श्रीओम पानकर, संदेश बांगरे, अश्विनी गुप्ता, संजय मेहरा, देवांशी श्रीवास्तव, अंकुश सक्सेना आदि बेसकैंप पहलगाम 5 जुलाई से यात्रा करेंगे। 7 जुलाई को सभी पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे। जिले से कई यात्री अपने अपने समय एवं साधन अनुसार पहले ही जम्मू पहुंच चुके हैं। शिव शक्ति सेवा मंडल ने सभी भक्तों की सुखद एवं मंगलमयी यात्रा के लिए शुभकामना दी है।
Share News On