जे.के. इरपाची को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
शिक्षा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून को भोपाल से जारी आदेश के तहत जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इरपाची को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जे.के. इरपाची को आगामी आदेश तक समान सामर्थ्य एवं वेतनमान में उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से प्रदान किया गया है। वे जिला परियोजना समन्वयक के रूप में अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के प्रशासनिक दायित्व भी संभालेंगे।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय को जिले में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद जिले की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी अब उनके पास रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।