शहर में अभी भी एक दिन के अंतराल में आएंगे नल
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
बारिश के बाद पर्याप्त जल संग्रहण तक रहेगी यही स्थिति
छिंदवाड़ा.
मानसून ने भले ही जिले में दस्तक दे दी है लेकिन जल संकट अभी दूर नहीं हुआ है। कन्हरगांव जलाशय में अब तक हुए जल संग्रहण को देखते हुए निगम प्रशासन ने यथा स्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है। भविष्य में यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो जल संकट भयंकर रूप ले सकता है इसलिए निगम प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। ध्यान रहे कि निगम प्रशासन की लापरवाही और अदूरदर्शिता के कारण शहर की आधी से ज्यादा आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते निगम का प्रशासनिक अमला सही निर्णय लेकर जल संकट के लिए कार्य करता तो शहरवासियों को यूं परेशान नहीं होना पडता।
गुरूवार से एक दिन के बाद इन क्षेत्रों में होगी जल सप्लाई
बोदरी नदी क्षेत्र, पाठाढाना, वर्धमान सिटी गली नंबर 5, देवधाम, चंदन विहार, विनायक नगर, गोंडी मोहल्ला, पांचघर, भरतनगर, डीडीसी, विवेकानंद कालोनी, जज कालोनी के सामने, कोलाढाना, गुलमोहर कालोनी, चित्रकूट कांप्लेक्स, सुभाष कालोनी, चर्च कंपाउंड, शांति कालोनी, काबरा कालोनी में पानी की सप्लाई होगी। इसी तरह
सब्जी मंडी टंकी से डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्र से साउथ सिविल लाइन, चौकसे कालोनी, पंचशील, गीतानगर, पत्रकार एरिया, बस स्टैंड, इमलीखेड़ा टंकी से सर्रा, थुनिया चंदनगांव, पंपहाउस टंकी, से जुड़े उपभोक्ताओं को पानी मिलेगा। शनिचरा बाजार टँकी से गांधीगंज, लालबाग, चूनाभट्टा, बसंत कालोनी, बजरंग नगर, गणेश कालोनी, बवन पटेल कालोनी, पंजाब लॉन, काली मंदिर धरम टेकरी, बैंक कालोनी, बिंद्रा कालोनी, यादव कालोनी, शारदा कालोनी, शनिचरा क्षेत्र, डीनेमा गली, जगन्नाथ स्कूल, रामबाग, मन मंदिर नई आबादी, खुशी रजवाड़ा लॉन, जैन मंदिर, पूजा शिवि रोड, सिवनी रोड में गुरुवार से एक दिन की आड़ में सप्लाई होगी।
शुक्रवार से एक दिन के बाद इन क्षेत्रों में होगी जल सप्लाई
चंदनगांव, हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइन, देवरे कालोनी, राजनगर, गुरैया रोड, टी आई टी के पीछे, जेल बगीचा टंकी से गुलाबरा, पूजा लॉज के पीछे, मोहननगर, परासिया रोड, सब्जी मंडी टंकी से पुराना चीरघर, मानसरोवर के पीछे का क्षेत्र, आजाद चौक, मेनरोड, राममंदिर के पीछे, पुराना छापाखाना, बुधवारी, नागपुर रोड, राजपाल चौक, पटेल कालोनी, गोलगंज क्षेत्र, राजटॉकीज क्षेत्र में शुक्रवार को पानी मिलेगा। इसी तरह छोटी बाजार टंकी से जुड़े मेन रोड, लक्ष्मी साइकिल के पीछे, छोटी बाजार, पाटनी धर्मशाला क्षेत्र, राममंदिर के पीछे, पुराना पावर हाउस क्षेत्र, सत्ती चौक, रघुवंशी मोहल्ला, खिरका पुरा मोहल्ला, ढिमरी मोहल्ला, शारदा चौक, काली पाठा, बरारीपुरा, दास मोहल्ला, मीरा पटेल के सामने, जनता कालोनी टंकी से पातालेश्वर क्षेत्र, गीतांजलि कालोनी, त्रिलोकीनगर, चौड़ा बाबा मंदिर, जनता कालोनी, और आनंदम टंकी से आनंदम टाउनशिप, कालोनी, तारा कालोनी, आरा मशीन के पीछे, फसिया सेमर रोड, सावले बाड़ी, अनारवाड़ी सहित गैलेक्सी कालोनी में शुक्रवार को पानी की सप्लाई होगी।