Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति में नियुक्त हुए सदस्य

चौरई रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति में नियुक्त हुए सदस्य
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नागपुर ने चौरई रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति में सदस्यों की नियुक्ति की है। यह सदस्य समय-समय पर चौरई क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू एवं रेलवे प्रबंधक को अवगत कराते हुए उसका निराकरण करवाएंगे। सांसद श्री साहू की अनुशंसा पर चौरई के अरूण शर्मा, जितेन्द्र चौरे, अरविंद चौरसिया, जितेन्द्र ठाकुर एवं संदीप रघुवंशी को परामर्शदात्री समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On