मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू
मध्यप्रदेश
01-Jul-26
पहले दिन सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक 22 किमी पैदल चले
सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी सांसद की धार्मिक पदयात्रा
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली हेतु धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ छिन्दवाड़ा से सिवनी, जबलपुर, कटनी होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा 01 जुलाई को दोपहर में शुरू कर दी है। 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी। सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा से मैहर तक की इस 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा को पूरा करेंगें। पदयात्रा शुरू करने के पूर्व सांसद श्री साहू ने संत और पूजारियांे का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
पदयात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बुधवार को सांसद निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पांढुर्णा राजना आश्रम के विवेक जी महाराज की प्रमुख मौजूदगी और मार्गदर्शन में विधिवत पूजा अर्जना कर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी पदयात्रा शुरू की। इस दौरान छिन्दवाड़ा से लेकर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक जगह-जगह सामाजिक व व्यापारी संगठनों, विभिन्न समाजसेवियों, मार्ग में स्थित विभिन्न दुकानों व शोरूमों के संचालकों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों, विभिन्न समाजसेवी संगठनों, विषिष्ट नागरिकों व आमजनों के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस धार्मिक पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन, नागरिक एवं महिलाएं शामिल हुई। श्री रामेश्वर धाम सिहोरा माल पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी पहले दिन की धार्मिक पदयात्रा पूरी की।
मंदिरों में टेका माथा

सांसद बंटी विवेक साहू सहपरिवार दादाधुनी वाले मंदिर चारफाटक पहंुचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। अपनी पदयात्रा की शुरूआत परासिया रोड स्थित हनुमान मंदिर से करने के बाद सांसद श्री साहू सैकड़ों पदयात्रियों के साथ सिवनी रोड पर स्थित लालबाग चौक में कालीमंदिर, चारफाटक के पास स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गुरूद्वारा, रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में माथा टेकते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।
प्रमुख सामाजिक संगठनों की रही मौजूदगी
छिंदवाड़ा से मैहर तक की 14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर सकल जैन समाज, खंडेलवाल पंचायत, जिला नेमा समाज, गोला पुरब जैन समाज, तारण जैन समाज, परवार जैन समाज, सोनी समाज, अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, रघुवंशी समाज, कलचुरी कलार समाज, पवार समाज, गुजराती समाज, किरार समाज, सैन समाज, सिख समाज, कुर्मी समाज, राजस्थानी ब्राम्हण समाज, चौरसिया समाज, अहिरवार समाज, वाल्मिकी समाज, राजपूत समाज, गुप्ता समाज, कुशवाहा समाज, मांग समाज, वंशकार समाज, श्री रामलीला मंडल, बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट, गोंड समाज महासभा, मंडी व्यापारी संघ, गांधीगंज व्यापारी संघ, महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार समाज, सिन्धी समाज, साहू समाज संगठन, पंजाब सेवा समिति, झंग पंजाबी समाज, माली समाज, प्रेस क्लब व प्रेस एसोसिएशन, जिला क्षत्रिय पवार समाज, अधिवक्ता संघ, पाल समाज, कतिया समाज, तिरोली कुनबी समाज, लोणारी कुनबी समाज, मेहरा डेहरिया समाज, गुजराती समाज, रविदास समाज, पंजाब सेवा समिति, जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन सहित अन्य संगठन शामिल है।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, अजय चौरे,नत्थन शाह कवरेती, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, नगरपालिका जुन्नारदेव अध्यक्ष रमेश सालोडे, प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष संदीप रघवंशी, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, अखिलेश शुक्ला, योगेश साहू, राजु नंदवंशी, सदन साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, गोलु नागरे, स्मुती यादव, नीलु निर्मलकर, अशोक मानापुरे, संभागीय कार्यालय मंत्री भरत घई, सह कोषाध्यक्ष विजेन्द्र चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललीता वर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, संभागीय कार्यालय मंत्री भरत घई, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झाझरी, टीकाराम चंद्रवंशी, राहुल मोहोड, नरेश साहू, राजू नरोटे, प्रभुनारायण नेमा, मिलाब चौहान, जगेन्द्र अल्डक, लखन वर्मा, चंद्रकुमार चंदू जैन, संजय पटेल, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, शम्भू साहू, विश्वेन्द्र बैस, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बाजोलिया, सोनू सरसवार, देवी पाल, पवन बंजारा, प्रभाकर बोबड़े, ओम पटेल, अनिल ठाकरे, लालसिंग बटटी, सोनु सरसवार, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, अलकेश लांबा, पार्षद राहुल बंटी उईके, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पहाड़े, विजय पाटिल, धनराज भूरा भावरकर, चंद्रभान देवरे, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, राजेश मोखलगाय, संदीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, मोनू साहू, सदन साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, सामाजिक बंधु, महिलाएं और आमजन उपस्थित थे।