बालाजी पब्लिक स्कूल में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, 450 बच्चों की हुई जांच
छिंदवाड़ा
29-Dec-25
बच्चों को हेल्दी फूड और बंदलते मौसम से बचने की डॉक्टरों ने दी सलाह
छिंदवाड़ा
मौसम बदलाव के समय छोटे बच्चों के स्वास्थ का पूरा ध्यान रहे बच्चों को आंतरिक एवं वाह्य स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। आप सभी बच्चे अच्छी आदतें अपनाए और पौष्टिक भोजन करे पिज्जा बरग़ल से दूर रहे फास्ट फूड न खाएं। उक्त टिप्स सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ द्वारा आई एम ए के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय हेल्थ अवेयरनेस एवं हेल्थ चेकअप कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं आई एम ए की अध्यक्ष डॉ अल्पना शुक्ला एवं रोटरी क्लब के चार्टर मेंबर डाक्टर एच बी सुनेजा,रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉ सुधीर शुक्ला ने बच्चो को गुड हेल्थ हेतु टिप्स प्रदान किए।

बच्चो के हेल्थ चेकअप हेतु जिला चिकित्सालय से आयुष मेडिकल ऑफिसर डाक्टर मेघा बाथरी, डाक्टर अक्षय बोरकर सहित अन्य प्रतिष्ठित शिशुरोग विशेषज्ञों ने 450 बच्चों का हेल्थ चेकअप में रक्त जांच, दांतों, नाक कान गला व आंखों की जांच,सहित पूरे शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या के निदान हेतु उचित सलाह एवं निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटरी क्लब के चार्टर मेंबर डाक्टर एच बी सुनेजा,रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल रोटे नंदकिशोर डोडानी एवं रोटरी क्लब के हेल्थ चेकअप कैंप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे अभिषेक नायडू बालाजी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती बी अनुराधा नायडू सहित समस्त स्कूल स्टाप उपस्थित था।
रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित एक दिवसीय हेल्थ अवेयरनेस एवं हेल्थ चेकअप कैंप में जिला चिकित्सालय के आर बी एस के योजना के अंतर्गत बच्चों की संपूर्ण जांच की गई । कार्यक्रम में बालाजी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती बी अनुराधा नायडू ने सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने सभी बच्चों को कहा कि हेल्दी फूड लेना चाहिए। साथ ही अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए । आज बालाजी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा आई एम ए के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ शिविर संपन्न हुआ सभी सहयोगी डॉक्टर्स एवं स्कूल प्राचार्य व स्टाप का रोटरी क्लब द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते है।