आयुर्वेदिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, दिनचर्या पर शिविर
स्वास्थ्य
21-Sep-26
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

छिन्दवाडा
भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगामी 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विभिन्न आयुष संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी ने बताया कि शासकीय आयुर्वेद संस्थानों द्वारा छिंदवाड़ा, रंगारी, हिवड़खेड़ी, बांशखेड़ा, देवरी, कुंडा, रंजना, मानकादेही, मोया, गुमतरा, बादगांव, बिंदरई, गुरैया आदि के स्कूलों में आयुर्वेदिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं दिनचर्या पर व्याख्यान आयोजित किए गए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का परीक्षण तथा औषधालयों में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में लगभग 600 से अधिक लाभार्थियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त सभी गतिविधियां आगामी 23 सितंबर तक जारी रहेंगी।