Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे अरुण भादे

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे अरुण भादे
शिक्षा
03-Sep-26
शिक्षक दिवस पर भोपाल में होगा सम्मान 

छिंदवाड़ा

 शिक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल माध्यमों के नवाचारी प्रयोगों के लिए चर्चित छिंदवाड़ा के शिक्षक अरुण भादे को इस वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा को आधुनिक और डिजिटल तकनीक से जोड़कर सरल व सुलभ बनाने में अरुण भादे का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी का कुशल उपयोग करते हुए न केवल अध्यापन कार्य को रोचक बनाया, बल्कि विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त होने की घोषणा के बाद से ही छिंदवाड़ा जिले सहित शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। साथियों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Share News On