Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान की स्वीकृति

शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान की स्वीकृति
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
म.प्र. शिक्षक संघ ने निर्णय का किया स्वागत

छिन्दवाड़ा 

कैबिनेट द्वारा पुराने शिक्षक संवर्ग एवं नवीन शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ समयमान वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, उच्च श्रेणी शिक्षक, सहायक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। म.प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री नंदकुमार शुक्ला ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीरसिंह राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इसके लिये लगातार प्रयासरत था, जिसे स्वीकार कर बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति गई है । 

इसके साथ ही प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर द्वारा नवीन शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता दिलाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आज उन्होंने प्रमुख सचिव शिक्षा से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में माननीय शिक्षा मंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हेतु तारीख लिए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ छिंदवाड़ा ने चतुर्थ समयमान वेतनमान के निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह-संगठन मंत्री नंदकुमार शुक्ला, संभाग अध्यक्ष जबलपुर श्री तोरनलाल  परतेती, जिलाध्यक्ष संजय नागदवने, जिला संरक्षक शशिकुमार तिवारी, जिला सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, जिला कोषाध्‍यक्ष बसंत शक्रवार, जिला संगठन मंत्री वीरेन्‍द्र सिंह सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार साहू ने इस निर्णय का स्वागत किया है ।
Share News On