Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अनुज और अवधूत पांडे का इंदौर में किया गया सम्मान

अनुज और अवधूत पांडे का इंदौर में किया गया सम्मान
छिंदवाड़ा
05-Jun-26
छिंदवाड़ा

मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु महोत्सव एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह विगत दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित किया गया जिसमें शहर की दो युवा बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में देश के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य गुरूदेव जीडी वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह में पंडित अनुज राजू पांडे और पंडित अवधूत अजय पांडे को ज्योतिष विषय में ज्ञान के लिए सम्मानित किया गया। यह पहला अवसर है जब ज्योतिष में जिले की बाल प्रतिभाओं को यह सम्मान मिला है। अनुज और अवधूत की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Share News On