एफडीडीआई ट्रेनिंग सेंटर में एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
स्वास्थ्य
12-Aug-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिले में जिले की नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम डॉ. अर्चना कैथवास एवं मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक के निर्देशानुसार एफडीडीआई ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा में आज सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम एफडीडीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा एवं एडमिन इंचार्ज प्रवीण कड़वे की उपस्थिति में डॉ. केशव झारिया के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. केशव झारिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को एचआईवी/एड्स, सिफिलिस, एसटीडी, टीबी, हेपाटाइटिस बी/सी आदि के प्रति जागरूक करना, एचआईवी परामर्श, रोकथाम एवं उपचार को प्रोत्साहित करना तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को समाप्त कर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
इसके बाद सुश्री सोमा सिंह एवं सुश्री अंजू जाचक द्वारा एचआईवी/एड्स सर्विसेज के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी दो माह तक चलने वाले सघन जागरूकता अभियान के संबंध में भी बताया गया, जो 12 अगस्त 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक समस्त जिले में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में एसटीडी क्लीनिक से डॉ. केशव झारिया, आईसीटीसी काउंसलर सुश्री सोमा सिंह, नरेंद्र सोनी, आमोद ठाकरे, पंकज नागले, सीएसओ सुश्री अंजू जाचक, अभ्युदय लोक सेवा संस्थान छिंदवाड़ा से प्रोग्राम डाटा मैनेजर दीपक चौरिया, काउंसलर सुश्री लीना सेंडे, जितेन्द्र नायकवार, सुश्री पदमा, सुश्री कंचन, जन मंगल संस्थान से डीआरपी दिवाकर कराड़े सहित एफडीडीआई के अन्य स्टाफ एवं लगभग 170 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में एफडीडीआई के अधिकांश प्रशिक्षणार्थियों ने अंत में कुछ प्रश्न भी किए, जिनके उत्तर डॉ. केशव झारिया द्वारा दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षकों एवं एनएसीओ स्टाफ द्वारा रैली निकाली गई। एफडीडीआई के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।