Home News Helpline Classified Jobs About Contact

1 सिंतबर मंगलवार को खुलेगी कृषि उपज मंडी

1 सिंतबर मंगलवार को खुलेगी कृषि उपज मंडी
कृषि जगत
27-Aug-26
गुरूवार को गेहूं का दाम 2660 रुपये रहा

छिंदवाड़ा

कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा द्वारा 27 अगस्त 2026 के दैनिक आवक-भाव जारी किए गए। मंडी में विभिन्न कृषि उपजों की कुल 8008 बोरी आवक दर्ज की गई। कुल 355 किसानों/अनुबंधों की संख्या दर्ज की गई है।

मंडी के भाव के अनुसार गेहूं की आवक 5829 बोरी रही। गेहूं का न्यूनतम भाव 2500 रुपये, अधिकतम 2930 रुपये और मॉडल भाव 2660 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मक्का की 2063 बोरी आवक हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2461 रुपये, अधिकतम 2578 रुपये और मॉडल भाव 2541 रुपये रहा।

इसी तरह सोयाबीन की 84 बोरी आवक में न्यूनतम भाव 5200 रुपये, अधिकतम 6090 रुपये और मॉडल भाव 5800 रुपये रहा। चना की 12 बोरी आवक दर्ज हुई, जिसका भाव 5500 से 5990 रुपये के बीच रहा और मॉडल भाव 5700 रुपये रहा।

उड़द की 2 बोरी आवक में न्यूनतम भाव 5901 रुपये और अधिकतम व मॉडल भाव 8035 रुपये रहा। मूंग की 16 बोरी आवक हुई, जिसका न्यूनतम भाव 5100 रुपये, अधिकतम 6525 रुपये और मॉडल भाव 6301 रुपये रहा। तुअर की 2 बोरी आवक में न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल भाव 7350 रुपये रहा।

28 अगस्त को मंडी में क्रय-विक्रय बंद

मंडी समिति की सूचना के अनुसार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को शासकीय अवकाश होने के कारण मंडी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा। इसके अलावा शनिवार एवं रविवार को भी मंडी में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

सूचना में बताया गया है कि मंडी में प्रवेश का समय रात्रि 12 बजे से लेकर लोडिंग समाप्ति के बाद सुबह 9.30 बजे तक रहेगा। वहीं नीलामी प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।
Share News On