Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिछुआ के गणेश मठ में स्थापित होंगे मनोकामना कलश

बिछुआ के गणेश मठ में स्थापित होंगे मनोकामना कलश
धर्म
27-Aug-26
छिंदवाड़ा/बिछुआ

श्री गणेश मठ, बिछुआ में 14 से 24 सितंबर तक गणेश उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मनोकामना कलश स्थापना की विशेष व्यवस्था की गई है। संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जो श्रद्धालु कलश स्थापना के लिए दान देना चाहते हैं सीधे संस्थान में दान कर सकते हैं और अपनी मनोकामना कलश सुनिश्चित कर सकते हैं। संस्थान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मनोकामना कलश की बुकिंग समय रहते करा सकते हैं। श्री गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा उत्सव को व्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
Share News On