Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगरपालिक निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्रवाई

नगरपालिक निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्रवाई
छिंदवाड़ा
29-Dec-25
छिंदवाड़ा

नगरपालिक निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अस्थायी रूप से बांस-बल्ली लगाकर बाजारों एवं सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान पोस्ट ऑफिस वाली गली एवं फव्वारा चौक से होते हुए ईएलसी चौक तक फुटपाथ पर लगी टपरियों को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण में प्रयुक्त बांसदृबल्ली को जब्त कर लिया गया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि फेरीवाले एवं अन्य दुकानदार जो बाजार या सड़क पर रोजमर्रा का सामान बेचते हैं, वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार का स्थायी ढांचा न बनाएं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।
Share News On