दोस्त को लेने निकला युवक 5 दिनों से लापता
छिंदवाड़ा
16-Feb-26
छिंदवाड़ा
जिला मुख्यालय से लगे गांव खंसवाड़ा में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त को लेने के लिए निकला लेकिन 4-5 दिनों से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है जिससे उसके परिजन परेशान हो गए हैं हालांकि परिजनों ने पुलिस को युवक के गुम होने की सूचना दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार खंसवाड़ा का रहने वाला रामलाल सरेयाम पिता रामाधार सरेयाम उम्र करीब 25 वर्ष विगत दो-तीन माह से मेघासिवनी में निवास कर रहा है। लगभग 10-11 फरवरी की रात में मेघासिवनी से दोस्त को लेने के लिए छिंदवाड़ा निकला उसके बाद से वह मेघासिवनी नहीं लौटा। उसका वाहन भी नहीं मिला और उसका मोबाईल फोन भी बंद बता रहा है। परिजनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन लगाकर उसकी पतासाजी की लेकिन उसकी कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को रामलाल की गुमशुदगी की सूचना दी। फिलहाल 4-5 दिनों से लापता होने के कारण परिजन काफी चिंतित है। छिंदवाड़ा अपडेट सभी पाठकों से अपील करते है कि यदि आपको युवक के बारे में पता चले तो मोनू नवरेती 79873 09765 या पुलिस को सूचना देकर दुखी परिवार की मदद कर सकते हैं।