खापाभाट की नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
छिंदवाड़ा
31-Jul-26
छिंदवाड़ा

खापाभाट क्षेत्र में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, तैयार माल, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।