राजमाता सिंधिया कॉलेज में 8 से 13 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा
नौकरियां
31-Jul-26
कलेक्ट्रेट में बना परीक्षा कंट्रोल रूम, उड़न दस्ता दल का किया गठन

छिन्दवाडा
म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आगामी 08 से 13 अगस्त 2026 तक प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के परीक्षा केन्द्र राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है जिसमें 90 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे ।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा इस परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित नगर दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक-28 में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-243403 है । इस कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही 02 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 08 से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से परीक्षा कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आयोग के निर्देशानुसार उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा के प्रत्येक सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी केन्द्राध्यक्ष से दूरभाष पर प्राप्त कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।
आकस्मिक निरीक्षण के लिये उड़नदस्ता दल गठित
परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये एक उड़नदस्ता दल का गठन कर 2 राजस्व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिये परीक्षा केन्द्र पर एक उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है जिसमें राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा सुधीर जैन और तहसीलदार छिंदवाड़ा रत्नेश ठवरे को शामिल किया गया है। उन्होंने नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 08 से 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण करें और जिला कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।