Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पार्षद हो तो आकाश मोखालगाय जैसा, सफाई कर्मियों का भी जो करें सम्मान

पार्षद हो तो आकाश मोखालगाय जैसा,  सफाई कर्मियों का भी जो करें सम्मान
छिंदवाड़ा
11-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

 दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद आकाश मोखालगाय के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों, नल चालकों एवं वार्ड की स्वच्छता और मूलभूत व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पार्षद आकाश मोखालगाय ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी एवं अन्य मैदानी कर्मचारी वार्ड की व्यवस्था की असली रीढ़ हैं। वे दिन-रात मेहनत करके वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, आपसी प्रेम बढ़ाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने का पर्व है। इसी भावना के साथ महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Share News On