Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे का भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे का भाजपा नेताओं ने किया सम्मान
राजनीति
11-Nov-26
भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर ने पुष्पमाला पहनाकर किया आत्मीय स्वागत

नए दायित्व के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट 

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने भाजपा  जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और महापौर विक्रम आहके का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के साथ पार्टी की गतिविधियों, जनहितकारी कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय, संवाद और सकारात्मक संबंध बनाए रखते हुए संगठन की बात को तथ्यात्मक एवं प्रभावी तरीके से जनता के सामने रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही मीडिया जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों और जनहित के कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पार्षद दिवाकर सदारंग, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी, दिनेश यादव, शिवा सरसवार, अनीश पटेल, मनीष निर्मलकर, कमल वाजपेयी, संदीप यादव, मनीष ठाकरे, लवकुश यादव, राहुल बादशाह, विष्णु पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया विभाग संगठन और आमजन के बीच सशक्त संवाद सेतु : विक्रम अहके

जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे का महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक नत्थन शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरु प्रसाद धुर्वे एवं जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इवनाती सहित मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति-नीति तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया विभाग संगठन और आमजन के बीच एक सशक्त संवाद सेतु के रूप में कार्य करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विक्रम सोनी एवं रोशन सिंगनापुरे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से जिला भाजपा मीडिया विभाग को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Share News On