Home News Helpline Classified Jobs About Contact

थांवरीकलां में आयोजित हुआ 57 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

थांवरीकलां में आयोजित हुआ 57 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
11-Nov-26
स्वास्थ्य शिविर में 217 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण हुआ

छिंदवाड़ा अपडेट 

लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू के सेवा संकल्पों के अनुरूप 100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत छिन्दवाड़ा ग्रामीण रोहनाकला भाजपा मंडल की ग्राम पंचायत थांवरीकलां में 57 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष रमाकांत रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

         शिविर के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि सांसद विवेक बंटी साहू के सेवा संकल्प का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना, जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर निश्चित ही जनसेवा की भावना को सशक्त करते हैं। शिविर के दौरान कुल 217 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 119 महिलाओं व बालिकाओं और 98 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रमाकांत रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

        उल्लेखनीय है कि ग्राम थांवरीकलां में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस शिविर में छिन्दवाड़ा क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही, जिसने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर धर्मेंद्र गोलू पटेल, मनोहर शिवहरे, महेश साहू, रामेश्वर कथूरिया, सत्यवान साहू, धर्मेंद्र सानिया, गोपाल पटेल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Share News On