Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दशहरा मैदान में 18 नवंबर तक प्रतिदिन होगा कथा का आयोजन

दशहरा मैदान में 18 नवंबर तक प्रतिदिन होगा कथा का आयोजन
छिंदवाड़ा
11-Nov-26
लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली देववृक्ष कलश यात्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं परिवार द्वारा आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

छिंदवाड़ा अपडेट 

धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के पावन वातावरण में आज भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से देववृक्ष कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकली यह पावन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोला ग्राउंड (स्थानीय दशहरा मैदान) पहुंची, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, श्रीमती विजया यादव, विशेष यादव सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं माँ नर्मदा की आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने माँ नर्मदा के श्रीचरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित यह माँ नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ स्थानीय दशहरा मैदान में 18 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर माँ नर्मदा की महिमा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। माँ नर्मदा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।
Share News On