पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर परोपकार से जुड़े कार्य करेगी कांग्रेस
राजनीति
10-Nov-26
शहर कांग्रेस कमेटी की आयोजन को लेकर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक
छिन्दवाड़ा अपडेट
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रतिवर्ष होने वाले आयोजनों के अलावा इस बार कांग्रेस पार्टी के द्वारा 18 नवम्बर को कमलनाथ जी के जन्मदिन पर जनसरोकार व परोपकार से जुड़े कार्य करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि विशेष पूजन अर्चन, जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण के साथ ही गोधुलि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन सहित अन्य आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किए जाएंगे। इसके साथ ही पौधरोपण व जल संरक्षण जैसे आवश्यक विषयों को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा। गंगाप्रसाद तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण आयोजन की रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। प्रत्येक आयोजन के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी जाएगी ताकि अव्यवस्था से पूरी तरह बचा जा सके। उन्होंने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से कहा कि तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दें।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले समस्त उप ब्लॉकों में भी कमलनाथ जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सम्पूर्ण आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही आयोजनों के सम्बंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जल्द ही शहर कांग्रेस कमेटी प्रत्येक उप ब्लॉक में होने वाले कार्यक्रमों का समय व स्थान निर्धारित कर जिला कांग्रेस कमेटी को सूचित करें ताकि सभी आयोजनों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ ही कांग्रेस परिवार के सदस्यों की उपस्थिति भी रहे। आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षगण, शहर कांग्रेस के उप ब्लॉक के अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, प्रभारीगण सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारीगण सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।