Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर्रई में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, बड़ी संख्या में ली पार्टी की सदस्यता

हर्रई में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, बड़ी संख्या में ली पार्टी की सदस्यता
राजनीति
10-Nov-26
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी उईके के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल

छिन्दवाड़ा अपडेट 

कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हर्रई क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया है। क्षेत्र के राहुल बेलवंशी, राहुल डेहरिया, सुमित यादव, प्रशांत सिरशाम, मोहित ठाकुर, मिंटू मेहरा, विक्की पगारे, मिंटू डहरिया, आनंद सिंगोरिया, आकाश नायक, निरंजन उईके, विकास कमरे, प्रदीप उईके, धर्मेंद्र उईके, राहुल डहरिया, राजेंद्र धुर्वे, वीरेंद्र, राजू, राजा, संजीत, पवन, पंकज, सौरभ, मनोज, राहुल, प्रकाश, सत्यम एवं दयाराम डहरिया सहित अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व सांसद नकुलनाथ,  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व हर्रई ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा ने कहा कि समस्त युवाओं का कांग्रेस परिवार ने हृदय से स्वागत है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी उईके ने सभी नवागत सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। युवा किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। हमें मिलकर संविधान की रक्षा, युवाओं के अधिकारों, किसानों की समस्याओं और आम जनता की आवाज बुलंद करनी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक हर्रई में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। नए साथियों के जुड़ने से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Share News On