Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तिवड़ा कामथ में लगा 56 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

तिवड़ा कामथ में लगा 56 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
10-Nov-26
शिविर के दौरान 210 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया

स्वास्थ्य शिविर में मिलें 03 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय किया रेफर

अतिथियों ने द्वारा 15 ग्रामीणों को निःशुल्क रजिस्ट्री का वितरण भी किया गया

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाने और दूरस्थ ग्रावों में बसे ग्रामीणांे को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उददेश्य गरीब मरीजों की सेवा करना है। यही संदेश लेकर सावरी भाजपा मंडल 2 के ग्राम तिवड़ा कामथ में आयोजित हुए 56 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पहुंचे पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक सहित अन्य अतिथियों ने यह बात कही। इस अवसर पर अतिथियों ने द्वारा स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत 15 ग्रामीणों को निःशुल्क रजिस्ट्री का वितरण भी किया गया। 

           सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन के अभियान के तहत ग्राम तिवड़ा कामथ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने यहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की बिमारी का उचित इलाज करने के लिए कहा, साथ ही इस शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की और उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम को सावरी भाजपा मंडल 2 के मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बटटी ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कुल 210 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 120 महिलाओं व बालिकाओं और 90 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मिलें 03 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

ग्राम तिवड़ा कामथ में आयोजित हुए 56 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य मदन साहू, मंडल अध्यक्ष लालसिंग बटटी, भाजपा जिला कोष अध्यक्ष पांढुर्णा ऋषि सोनी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुंदर पवार, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशोर उइके, सरपंच श्रीमती सरला भीमराव सोमकुंवर, मंडल मंत्री अशोक साहू, सोशल मीडिया प्रभारी मैनीखापा निलेश कायदा, मंडल उपाध्यक्ष संजीव राउत, भाजपा नेता विकास जामकर, शरद बेन्डे, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, संजू राउत, सुखदयाल डेहरिया, नीरज सोमकुंवर, हिमांशु डेहरिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Share News On