Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विक्रम सोनी जिला मीडिया प्रभारी ताे रोशन सिंगनापुरे जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

विक्रम सोनी जिला मीडिया प्रभारी ताे रोशन सिंगनापुरे जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त
राजनीति
10-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

 जिला भाजपा मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से विक्रम सोनी को जिला मीडिया प्रभारी तथा रोशन सिंगनापुरे को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

लंबे समय से भाजपा की मीडिया गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे विक्रम सोनी पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। संगठन के कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रोशन सिंगनापुरे को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने से मीडिया विभाग के कार्यों में सहयोग और समन्वय को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
Share News On