Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पातालेश्वर में 13 नवंबर को मढ़ई मेला एवं नृत्य प्रतियोेगिता

पातालेश्वर में 13 नवंबर को मढ़ई मेला एवं नृत्य प्रतियोेगिता
छिंदवाड़ा
10-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय पातालेश्वर वार्ड नंबर 19 एवं 20 श्री खेड़ापति माता मंदिर के पास, छिंदवाड़ा में दिनांक 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को विशाल मढ़ई अहीरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । 

कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र नरेन्द्र माहोरे ने बताया कि  इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 7100 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 5100 रूपये, तृतीय पुरूस्कार 4100 रूपये, चतुर्थ पुरूस्कार 3100 रूपये, पंचम पुरूस्कार  2100, छटा पुरूस्कार  1500 रूपये एवं सांतवना पुरूस्कार 11000 रूपये नगद रखे गये हैं । श्री माहोरे ने जिले के समस्त मंडलो से इस प्रतियोगिता में पहुॅचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । 
Share News On