Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज भवन में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह

गुजराती समाज भवन में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
10-Nov-26
मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज भवन में गुजराती नव वर्ष के उपलक्ष में स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया बुजुर्गों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सत्र 25- 26 के परीक्षा परिणाम के आधार पर नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में समाज द्वारा निर्धारित अंक प्रतिशत के आधार पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मान किया गया सभी कक्षाओं को मिलाकर कुल 85 छात्र, छात्राएं पुरस्कृत हुए। 

   स्नेह सम्मेलन के साथ ही समाज की वार्षिक आमसभा का आयोजन भी किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट द्वारा समाज के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने पूर्व के व्ययों तथा भविष्य में किए जाने वाले विभिन्न मदों में व्यय का अनुमोदन आमसभा में प्राप्त किया। सचिव योगेश पटेल द्वारा सचिव प्रतिवेदन तथा अध्यक्ष अश्विनी भट्ट द्वारा प्रबंध समिति द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्य तथा भविष्य में समाज को आगे ले जाने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रम जानकारी सदन को दी। समाज द्वारा स्थापित मेडिकल उपकरण बैंक जिसमें विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे मेडिकल बेड, व्हील चेयर, वॉकर आदि की जानकारी भी समाज जनों से साझा की ।

आम सभा का संचालन रोहित शाह द्वारा किया गया तथा आम सभा की कार्यवाही का लेखन सुश्री ज्योति राठौड़ द्वारा किया गया। समाज के संरक्षकगण मोहन भाई गौरी, सुरेश भाई मेहता तथा रमेश भाई परमार द्वारा अपने उद्बोधनों में प्रबंध समिति के कार्यों की सराहना की तथा आशा जताई कि भविष्य में भी प्रबंध समिति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ सामाजिक कार्य करेगी।

   प्रबंध समिति के नरेश शुक्ला मनोज भाटिया, केदार भाई शाह, राहुल सूचक, हसमुख मेहता, सचिन बाटविया, नितिन बाटविया आशीष पटेल, अशोक पटेल, कल्पेश पटेल, अमित रुपड़ा, भाविक शाह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बेन पटेल सचिव श्रीमती सीमाबेन भट्ट युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बाटविया सचिव पारस शाह ने समाज जनों को दीपावली एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यक्ष गुजराती समाज द्वारा दीपचंद सोलंकी जिन्होंने 70 वर्ष से अधिक की आयु में नागपुर में छिंदवाड़ा जिले एवं समाज का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर नाम रोशन किया एवं कु. कायना सावला ने 69 वे राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में रोलर स्केटिंग में छिंदवाड़ा और समाज का नाम रोशन किया उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।
Share News On