सांसद बंटी विवेक साहू ने अंडमान और निकोबार द्वीप में आयोजित बैठक में रखे महत्वपुर्ण सुझाव
छिंदवाड़ा
09-Jan-26
सांसद एफसीआई व सीडब्लुसी, प्रधान सचिव, अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ बैठक में हुए शामिल
छिन्दवाड़ा।
स्थायी समिति उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की कमेटी की बैठकों का आयोजन दिल्ली के लोकसभा भवन सहित देश के अन्य स्थानों में लगातार किया जा रहा है। इन बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू लगातार शामिल होकर देश के ज्वलिंत मुददों पर अपने महत्वपुर्ण सुझाव रख रहे है। उनके महत्वपुर्ण सुझावों को कमेटी के द्वारा देश में लागू भी किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद श्री साहू 6 दिन तक कमेटी के साथ में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और दो केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीप के प्रवास पर है।
सांसद बंटी विवेक साहू तीन राज्यों के दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंचे। यहा उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खाद्यान्न का भंडारण, मौजूदा बुनियादी ढांचा और भविष्य की रणनीति विषय पर एफसीआई व सीडब्लुसी के प्रतिनिधियों और प्रधान सचिव, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में अपने महत्वपुर्ण सुझाव रखे। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने 3 राज्यों के दौरे के दौरान चैन्नई और पुडुचेरी का दौरा करते हुए प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों के साथ में बैठके लेते हुए अपने महत्वपुर्ण सुझाव दिए थे। जिसमें उन्होंने छिंदवाड़ा में देश में सबसे अधिक मक्के के उत्पादन की जानकारी देते हुए एफसीआई के प्रतिनिधियों को मक्के की खरीदी का सुझाव दिया था। जिस पर एफसीआई के प्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर इसका प्रस्ताव रखने का आश्वासन सांसद बंटी विवेक साहू को दिया है।