सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को संकल्प सोसायटी ने दी स्वेटर
छिंदवाड़ा
10-Jan-26
छिंदवाड़ा
ठिठुरन भरी कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की है। 15 वर्षों से निरंतर कार्य करने वाली संस्था सेवा संकल्प सोसाइटी के “विंटर रिलीफ कैंपेन” के तहत परासिया विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला ढोलनढाना में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्हें जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए । इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 25 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर प्रदान की गई स्वेटर पाकर नन्हे बच्चे के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और मुस्कुराते हुए कहा धन्यवाद अंकल, अंटी जी ।

इस पुनीत कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जन शिक्षक प्रदीप सूर्यवंशी,शंकर राने संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक सुश्री आराधना शुक्ला, अध्यक्ष समाजसेवी ंद्रकांत विश्वकर्मा, संदीप अग्निहोत्री, डॉ.श्रीमती लता नागले, समाजसेवी इमरतलाल चक्रवर्ती, डा. मीरा पराड़कर , डा. डी एस चौरे, अधिवक्ता मुकेश दीक्षित, संकेत पांडे, नंदू निर्मलकर, उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानपाठक फूलकुमारी, शिक्षिका श्रीमती सविता सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा ये पुनीत कार्य के माध्यम से आप इन जरूरत मंद का सहारा बने ढोलनखापा में इस तरह का पहला कार्यक्रम है पहली बार किसी ने बच्चो को उपहार स्वरूप स्वेटर,शिक्षण सामग्री आदि सामग्री भेंट की है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ.डी एस चौरे ने किया।