Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

81.9 प्रतिशत लोग शहरी यातायात व्यवस्था को मानते हैं खराब

81.9 प्रतिशत लोग शहरी यातायात व्यवस्था को मानते हैं खराब
छिंदवाड़ा
22-Apr-26
समीक्षक - राम कुमार विश्वकर्मा

जनमत में लोगों ने रखा अपना मत

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर शहरवासियों का क्या सोचना है इसे लेकर छिंदवाड़ा अपडेट ने जनमत में प्रश्न उठाया और परिणाम इतना बुरा आएगा यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा लेकिन सच भी यही है। वाकई शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर आमतौर पर देखा गया है कि शहरवासी कभी संतुष्ठ दिखाई नहीं दिए। शहर के मुख्य बाजारों में तो प्रतिदिन दिन में कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि वाहनों की अधिकता से न केवल जाम लगता है बल्कि यातायात व्यवस्था रेंगती हुई नजर आती है।

फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा, गोलगंज, इतवारी बाजार, बुधवारी, शनिचरा बाजार, चार फाटक, लालबहादुर चौक, रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य बाजारों में आए दिन यातायात व्यवस्था चरमराते हुए दिखाई देती है। नगर निगम बनने के बाद शहरवासियों को बड़ी उम्मीद थी कि शहर में अब विकास के कार्य होंगे, यातायात व्यवस्था में सुधार होगा साथ ही शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे लेकिन पिछले 12 वर्षों में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। न शहर का सौंदर्य बढ़ा है और न शहर की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। 

यदि कुछ हुआ है तो सिर्फ निगम ने शहरवासियों पर करों का बोझ लाद दिया है। भारी भरकम करों के बोझ तले आम नागरिकों के अंदर आक्रोश तो व्याप्त है लेकिन जनता समय के इंतजार में है। यह तो पक्का है चार इंजनों की सरकार में विकास का दावा सिर्फ शब्दों तक सीमित रह गया है। यातायात जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को 81.9 प्रतिशत शहरवासी खराब बता रहे हैं इसका सीधा मतलब है प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों को इस ओर गंभीरता से प्रयास करने होंगे नहीं तो खराब प्रदर्शन सत्ताधारी पार्टी पर भारी भी पड़ सकता है।

आइए एक नजर डालते हैं जनमत के सर्वे पर

छिंदवाड़ा अपडेट जनमत सर्वे में हमने आम नागरिकों से उनका मत लिया था कि शहरी यातायात व्यवस्था को लेकर उनका क्या मत है जिस पर नागरिकों ने अपना मत इस प्रकार दिया:-

अच्छा है  2.6
खराब है 81.9
ठीक है  10.3
कुछ कह नहीं सकते  5.2


आगे भी छिंदवाड़ा अपडेट जनहित के मुद्दे जनमत के माध्यम से उठाकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष रखेगा। अब देखना है जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं ?

जुड़े रहिए छिंदवाड़ा अपडेट के साथ......


Share News On