Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नीमा स्थापना दिवस पर आयोजित की कार्यशाला

नीमा स्थापना दिवस पर आयोजित की कार्यशाला
छिंदवाड़ा
23-Apr-26
छिंदवाड़ा

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज छिंदवाड़ा जिले में नागपुर रोड स्थित एक होटल में एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण विषय पर डॉ. मयंक कुमार साहू द्वारा विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। 

इस व्याख्यान में चिकित्सकों ने पोषण संबंधी विभिन्न बीमारियों पर गहन चर्चा करते हुए उनके निदान एवं रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नीमा अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ. अरविंद राउत, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. हरीश सतनामी, डॉ. नीरज विश्वकर्मा, डॉ. अजीत वानखेडे, डॉ. मयंक साहू (कृष्णा हॉस्पिटल) एवं डॉ. गोविंद कवरेती सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव चौरसिया का विशेष योगदान रहा।
Share News On