मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में हुई 70 नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति
छिंदवाड़ा
15-Jun-26
लंबे समय से खाली पड़े पदों पर सांसद के प्रयासों से होगी नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हमेषा ही सक्रिय रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में 70 नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति के आदेष जारी हो गए है। अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में 70 नर्सिग ऑफिसर कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में लंबे समय से खाली पड़े नर्सिग ऑफिसरों के पद भरेंगे।
विदित हो कि मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में लंबे समय से नर्सिग ऑफिसरों के पद खाली पड़े हुए थे। जिसे लेकर सांसद बंटी विवेेक साहू के समक्ष लंबे समय से नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा से संबध्द जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या और नर्सिग ऑफिसर की कमी के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही थी। सांसद बंटी विवेक साहू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय छिंदवाड़ा एवं जिला अस्पताल में आयोजित हुई बैठकों के दौरान मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा और जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में खाली पड़े चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिग ऑफिसरों की जानकारी लेते हुए संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल के अधिकारियों को चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति को लेकर पत्र भी लिखा था।
सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा षिक्षा विभाग भोपाल ने 70 नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा से संबध्द जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के 70 नर्सिग ऑफिसर मिलेंगे। इससे अब जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। 70 नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति किए जाने पर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं आमजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।