Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पांढुर्णा के लेंढोरी में आयोजित हुआ 65 वां स्वास्थ्य शिविर

पांढुर्णा के लेंढोरी में आयोजित हुआ 65 वां स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
19-Nov-26
245 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी निःशुल्क दवाएं

छिंदवाड़ा अपडेट

पांढुर्णा जिले के लेंढोरी गांव में 65 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल पटेल सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि सेवा संकल्प का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना, जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर निश्चित ही जनसेवा की भावना को सशक्त करते हैं। शिविर के दौरान कुल 245 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 167 महिलाओं व बालिकाओं और 178 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 7 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।  

उल्लेखनीय है कि ग्राम लेंढोरी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस शिविर में ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, जिला उपाध्यक्ष यादव राव डोबले, तिगांव मंडल अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे, तिगांव किसान मोर्चा अध्यक्ष मेघराज जीखापरे, मीडिया प्रभारी आनंदाजी बालपांडे, जिला महामंत्री अनिल कमरे, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पराड़कर, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश खपारे, किसान मोर्चा महामंत्री नरेश बरखड़े, एससी मोर्चा अध्यक्ष शांताराम खोबरागड़े, मंडल महामंत्री रामचंद्र घागरे, लेंडोरी सरपंच राजू सिरसाम, उप सरपंच तानु पाठे, सुकनजी कुमरे, फकीर यूंवनाती, डॉक्टर्स, आंगनबाड़ी की बहने व कार्यकर्ता समस्त भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share News On