Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जुन्नारदेव के केवलारी में लगा 64 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जुन्नारदेव के केवलारी में लगा 64 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
19-Nov-26
241 मरीजों ने कराया इलाज

छिन्दवाड़ा अपडेट

बुधवार को भाजपा के जुन्नारदेव मंडल के ग्राम केवलारी में 64वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्राम केवलारी सहित गुट्टी उमरिया, रिछेड़ा, डोरली व अन्य गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 241 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों लोगों का उपचार करके उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया है। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब तक के इतिहास में यह पहला अवसर है कि गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।  

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, नगर मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष सपना पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, शिवराम पवार, मंडल पदाधिकारी मयंक साहू, भूपेंद्र साहू, सरपंच राज कुमार मर्सकोले, पवन उईके सहित बंडी संख्या में ग्रामीणजन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, डॉक्टर्स व नर्सिग स्टॉफ उपस्थित था।

Share News On