Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब के मेगा ब्लड डोनेट कैंप में हुआ 60 यूनिट रक्तदान

रोटरी क्लब के मेगा ब्लड डोनेट कैंप में हुआ 60 यूनिट रक्तदान
छिंदवाड़ा
01-Jul-25
युवतियों ने पहली बार रक्तदान कर दिया साहस का परिचय

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने अपनी नई टीम की शुरुआत एक जुलाई को रक्तदान महादान से की। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे और सीए डे भी मनाया गया।  शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदानियों को रोटरी क्लब की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  रक्तदान करने के लिए युवतियों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया जिनमें समीक्षा तिवारी, अद्वैत गुप्ता, प्रगण अग्रवाल ने  पहली बार रक्तदान कर पुनीत कार्य किया।
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विनोद तिवारी सचिव निलेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ रक्तदान के लिए सुबह 9 बजे से रोटरी मेगा ब्लड डोनेट कैंप में रक्तदान कर सेवा की मिशाल पेश की। रक्तदान शिविर में सीएमएचओ  डाक्टर नरेश गुन्नारे,रोटेरियन रीजनल कोडिनेटर रोटे.अर्पित नेमा ,क्लब के पदाधिकारी रोटे,संदीप सिंह चंदेल, रोटे दीपक खंडेलवाल ,रोटे.मनोज अग्रवाल, रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे,पंकज अग्रवाल, रोटे, विनीत पाटोदी, रोटे नंदकिशोर डोडानी सोभित मिगलानी, युवराज अल्डक, अमित मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं समाजसेवियों ने रक्तदान किया। 
रक्तदान शिविर में  डाक्टर डे एवम सीए डे भी मनाया गया जिसमे  सभी डॉक्टर्स को भी रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया।  इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से सीएमएचओ श्री गुन्नरे जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर डाक्टर डे पर सम्मान किया गया। मेगा रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब के मेंबर डाक्टर,समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एन एस एस के जिला संगठक रविन्द्र नाफडे, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य अब्दुल हक खान,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक, डाकटर्स सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन साथियों ने रक्तदान कर साहस का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से डाक्टर श्रीमती रंजना टाडेकर ,अभिकांत बेले, अनिल रघुवंशी सियाजी,कबीर जैन सहित पूरा स्टाप ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया । रक्तदान शिविर में श्रीमती लता नागले,आशीष साहू, डाक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा ,नीलू अनिल तनेजा,श्रीमती आराधना शुक्ला  एडवोकेट डी एस चौरे,डाक्टर मीरा पराडकर,डाक्टर यास्मीन,रविन्द्र राजपूत,सुनील मिगलानी,विजय शर्मा,दुर्गेश सहित अन्य जन उपस्थित थे। रोटरी क्लब के मेगा रक्तदान शिविर के समापन पर क्लब के सचिव नीलेश गुप्ता ने सभी रोटेरियन साथियों एवं समस्त डाक्टर्स,समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि ब्लड बैंक के स्टाप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share News On