राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक के लिए 564 विद्वानों ने दिए इंटरव्यू
छिंदवाड़ा
30-Jul-25
साक्षात्कार के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर जारी होंगे
छिंदवाड़ा
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा में 29 एवं 30 जुलाई को कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (UTD) में अध्यापन कार्य हेतु अतिथि विद्वानों का साक्षात्कार वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से विश्वविद्यालय में किया गया। वॉक-इन-इंटरव्यू में 29 जुलाई अंग्रेजी साहित्य 31, इतिहास 75, समाजशास्त्र 49, राजनीति शास्त्र 85, अर्थशास्त्र 27, हिन्दी साहित्य 45, एलएल.एम. 36 कुल 348 एवं 30 जुलाई को रसायन शास्त्र 43, गणित 28, बी.टेक इन कम्प्युटर साइंस 15, बी.टेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 18, बी.फार्मा 26, प्राणीशास्त्र 23, वनस्पतिशास्त्र 41, भौतिक शास्त्र 22 कुल 216 अभ्यर्थी सम्मिलित हुये। साक्षात्कार क्रांतिसूर्य टांट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन के कुलगुरू प्रो. एल.एल. कोरी एवं अन्य विषयवार प्राध्यापकों द्वारा लिया गया। साक्षात्कार के परिणाम विश्वविद्यालय के वेबसाइड पर जारी किये जायेंगे।

दो दिवसीय वॉक-इन-इंटरव्यू कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.युवराज पाटिल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. धनाराम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जे.के. वाहने, सहायक कुलसचिव श्री दशरथ सिंह गौड़, श्री वैदूर्यमणि तिवारी, सुश्री अंजली चौहान, विश्वविद्यालय कर्मचारी श्रीमती निशा जैन, श्रीमती नीलम यादव, अनुरूप सक्सेना, मिथलेश यादव, मनोज पवार, श्रीमती अंकिता मालवी, नुकुल पाल एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।