सांसद बंटी विवेक साहू के मैहर पहुंचने में 5 दिन और 133 किमी शेष
राजनीति
08-Jul-26
10 हजार पंचतत्व सीड बॉल और पौधे कर रहे रोपित

छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना को लेकर अपनी 14 दिवसीय 375 किमी की छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर जिले की 242 किमी धार्मिक पदयात्रा पुरी करते हुए आज 9 जुलाई को कटनी जिले में प्रवेश करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू तेज आधी तुफान, तेज बारिश और तमाम कठिनाईयों के बीच भी अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 8 दिनों में छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर जिलों की सीमा लांघते हुए आज 9 जुलाई की देर शाम तक 32 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी करते हुए कटनी जिले केे छपरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने सैकड़ों पदयात्रियांे के साथ में बुधवार 8 जुलाई को पाटन बायपास जबलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए 33 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर शाम को जबलपुर जिले के गोसलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। बुधवार को छिंदवाड़ा से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव, श्रीमती नीलू क्षेत्रिय, श्रीमती नेहा वर्मा सहित जबलपुर में भाजपा के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया और इस धार्मिक पदयात्रा में शामिल भी हुए। सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा के दौरान कई संत और पूजारी भी पदयात्रा में शामिल हो रहे है।
अब कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी सांसद की धार्मिक पदयात्रा
विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर के बाद अब कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी। इस दौरान सांसद अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में अंतिम 5 दिनों मेें 133 किमी की धार्मिक पदयात्रा करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 14 जुलाई को मैहर पहुंचकर मां शारदा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे।
14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते है। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल और विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी कर रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ मैहर तक 14 दिन में 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी करेंगे।